Posts

जीप घोटाला - घोटालो का बीज

Image
जीप घोटाला - घोटालो का बीज   जीप खरीद घोटाला आजाद भारत का पहला बड़ा सरकारी घोटाला था. चूंकि उस घोटाले को दबा दिया गया था, इसलिए इसके साथ ही इस गरीब देश में भ्रष्टाचार की मजबूत नींव पड़ गई । इससे आजाद भारत में बाद के घोटालेबाजों का काम भी आसान हो गया। उन लोगों ने समझ लिया कि वे कोई भी घोटाला-महा घोटाला करके बच सकते हैं. यह और बात है कि घोटालों के कारण कुछ लोगों को कभी- कभी सजा भी भुगतनी पड़ती है, पर अपराध के आकार-प्रकार के मुकाबले सजा बहुत कम है । हम आज बात करते है आजाद भारत के प्रथम घोटाले की जिसके द्वारा भारत में घोटालों कि परंपरा प्रारंभ हुई ।  वी.के कृष्ण मेनन पर सन् 1949 में जीप घोटाले का गंभीर आरोप लगा । हंगामा हुआ तो केंद्र सरकार ने इसकी प्रारंभिक जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई. जांच कमेटी ने इसे घोटाला माना । न्यायिक जांच की सिफारिश की, पर जांच नहीं हुई । इससे कुछ सत्ताधारियों को लगा कि इससे वामपंथी विचारधारा की एक राजनीतिक हस्ती का अंत हो जाएगा । परंतु केंद्र सरकार ने 30 सितंबर, 1955 को यह घोषणा कर दी कि जीप घोटाले के इस मामले को बंद कर दि...